*निर्वाचन सम्मिलन की कार्यवाही हेतु पीठासीन अधिकारी नियुक्त*
बिलासपुर /जिला पंचायत के अतिरिक्त स्थायी समिति के सदस्यों एवं सभापतियों के निर्वाचन सम्मिलन की कार्यवाही सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
निर्वाचन सम्मिलन की कार्यवाही 25 जून को सवेरे 11 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में होगी। इसी प्रकार सहायक पीठासीन अधिकारी के लिए तहसीलदार राहुल शर्मा एवं नायब तहसीलदार विभोर यादव को नियुक्त किया गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट


