*ब्रेकिंग: होम मिनिस्टर विजय शर्मा का बड़ा बयान,एएसपी राजेंद्र जायसवाल को सस्पेंड कर जांच की जाए, कभी भी हो सकती हैं एएसपी पर कार्रवाई*

*ब्रेकिंग: होम मिनिस्टर विजय शर्मा का बड़ा बयान,एएसपी राजेंद्र जायसवाल को सस्पेंड कर जांच की जाए, कभी भी हो सकती हैं एएसपी पर कार्रवाई*

रायपुर। स्पा सेंटर संचालक से वसूली के आरोप में घिरे बिलासपुर एएसपी (वर्तमान में जीपीएम जिले में पदस्थ) राजेंद्र जायसवाल पर कार्रवाई को लेकर होम मिनिस्टर विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। मीडिया के सवालों के जवाब में गृह मंत्री विजय शर्मा ने अधिकारी को सस्पेंड कर जांच करने की बात कही है, इस बयान के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि राजेंद्र जायसवाल को किसी भी वक्त सस्पेंड किया जा सकता है। 

यह है पूरा मामला

आपको बता दे कि बीते दिनों बिलासपुर में स्पा सेंटर के संचालक ने बिलासपुर में पदस्थ रहे एएसपी राजेंद्र जायसवाल पर वसूली और धमकाकर पैसा वसूली का आरोप लगाया है। बिलासपुर के स्पा सेंटर संचालक ने अपनी शिकायत में बताया कि राजेंद्र जायसवाल जब बिलासपुर में पदस्थ थे तब उन्होंने जांच के नाम पर स्पा सेंटर को बंद करने की धमकी देकर वसूली करते थे, संचालक ने इसकी शिकायत बिलासपुर रेंज आईजी संजीव शुक्ला को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है, उन्होंने सबूत के तौर पर कुछ ऑडियो वीडियो चैट भी सौंपा हैं। हालांकि इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। स्पा सेंटर संचालक के आरोप के बाद बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला ने बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं जांच के बीच आज मीडिया से बातचित के दौरान  प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने एएसपी राजेंद्र जायसवाल पर कार्रवाई को लेकर उन्हें सस्पेंड कर जांच करने की बात कही है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि एएसपी जो कि वर्तमान में  (जीपीएम जिले में पदस्थ है) राजेंद्र जायसवाल को किसी भी वक्त सस्पेंड किया जा सकता है।

ब्यूरो रिपोर्ट