*पत्रकारों के स्वास्थ्य के लिए सराहनीय पहल.. निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ा उत्साह.. पहले दिन 100 से अधिक पत्रकारों ने लिया लाभ*
बिलासपुर। पत्रकारों की व्यस्त और अनियमित दिनचर्या को देखते हुए बिलासपुर प्रेस क्लब एवं ग्राम विकास गतिविधि आरोग्य संस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क पंचतत्व एवं एक्यूपंचर चिकित्सा शिविर को पहले ही दिन शानदार प्रतिसाद मिला, शिविर में 100 से अधिक पत्रकारों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया.. शिविर का आयोजन राघवेंद्र राव सभा भवन, सदर बाजार रोड में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं भगवान धनवंतरी की पूजा-अर्चना के साथ हुई..
इस अवसर पर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, वीरेन्द्र गहवई सहित वर्तमान अध्यक्ष अजीत मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं शिविर में पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया कर्मियों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने वालों में अध्यक्ष अजीत मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार रमन दुबे, नीरज धर दीवान, निर्मल मणिक, दिलीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल रहे..
विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पत्रकारों की समस्याओं जैसे सिरदर्द, सर्वाइकल, जोड़ों का दर्द, तनाव, अनिद्रा आदि का परीक्षण कर पंचतत्व एवं एक्यूपंचर पद्धति से उपचार किया गया.. शिविर में पंचतत्व चिकित्सा के माध्यम से शरीर के पांच तत्व पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश को संतुलित कर रोगों का इलाज किया जा रहा है, साथ ही एक्यूपंचर तकनीक से भी मरीजों को राहत दी जा रही है.. विशेषज्ञों की टीम में पंचतत्व चिकित्सक डॉ. धीरेंद्र यादव एवं एक्यूपंचर विशेषज्ञ डॉ. अवंतिका अग्रवाल, डॉ. अर्चना अग्रवाल अपनी सेवाएं दे रहे हैं.. आयोजकों ने बताया कि शिविर का आयोजन दूसरे दिन भी जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक पत्रकार इसका लाभ उठा सकें।
ब्यूरो रिपोर्ट


