बिलासपुर पुलिस द्वारा शहर के गुंडा बदमाशो को किया गया लाइन हाजिर,शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असमाजिक तत्वों दिया कड़ा संदेश

बिलासपुर पुलिस द्वारा शहर के गुंडा बदमाशो को किया गया लाइन हाजिर,शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असमाजिक तत्वों दिया कड़ा संदेश

बिलासपुर। आम जनता में भयमुक्त माहौल बनाने गुंडे बदमाशो को किया गया लाइन हाजिर,पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, सिविल लाईन सीएसपी संदीप पटेल के मार्गदर्शन में बिलासपुर जिले के शहरी थाना के 50 से अधिक निगरानी,गुण्डा बदमाश को सिविल लाइन थाना में तलब कर उपस्थित कराया गया। इन सभी को शहर में भयमुक्त वातावरण बनाने और शांति कायम रखने के उद्देश्य से किसी भी प्रकार के अवैध कार्य,मारपीट,झगडा, वाद विवाद व डराने धमकाने जैस कृत्य न करने के लिए सख्ती से हिदायत दी गई

।सभी निगरानी गुण्डा बदमाशो को शांति कायम रखने और किसी भी प्रकार के गलत कामों से दूर रहने की हिदायत देकर भेजा गया। पुराने अपराधियो को पैदल मार्च कराया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया पैदल मार्च का उद्देश्य आम जनता में भयमुक्त माहौल स्थापित करना है।आज प्रमुख रुप से प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहूजा, उप निरीक्षक सिविल लाईन भावेश शेन्डे व सभी थानों के अधिकारी-कर्मचारी मौजुद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट