रायपुर/नई दिल्ली,-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को कोरोना वायरस जैसे लक्षण दिखने के बाद गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संबित पात्रा को गुरुवार को गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संबित पात्रा के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बाद नेताओं ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर संबित पात्रा के जल्द स्वस्थ होनो की प्रार्थना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि संबित पात्रा के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। दिल्ली बीजेपी के नेता तेजिंदर पाल बग्गा ने भी संबित पात्रा के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि जल्दी ठीक हों संबित भाई।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में संबित पात्रा ने ओडिशा के पुरी सीट से किस्मत आजमाई थी,जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। राजनीति में आने से पहले संबित पात्रा एक सफल चिकित्सक रहे हैं। 45 वर्षीय संबित पात्रा समाचार चैनलों की डिबेट में अपनी वाकपटुता के लिए जाने जाते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट
Add Comment