*महिलाओ को एक से अधिक पति रखने का अधिकार, ये देश ने लाया प्रस्ताव, कानून का विरोध शुरू*

*महिलाओ को एक से अधिक पति रखने का अधिकार, ये देश ने लाया प्रस्ताव, कानून का विरोध शुरू*

 अभी तक हम ये ही सुनते आए हैं कि पुरुष एक से ज्यादा पत्नियां रख सकते हैं लेकिन अब दक्षिण अफ्रीका सरकार के एक प्रस्ताव के मुताबिक महिलाएं एक से ज्यादा पति रख पाएंगी | आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि इस देश में पुरूष पहले ही एक से ज्यादा शादियां कर पाते हैं | लेकिन अब ये सरकार महिलाओं को भी ऐसा ही करने का अधिकार देने जा रही है |

 
पर अब इस फैसले को लेकर विरोध भी शुरू हो गए हैं | कई व्यापारी औऱ जान मानी हस्तीयां इस फैसले के विरोध में आ गई हैं |लोकप्रिय हस्ती मूसा मसेलेकु इस प्रस्ताव के विरोध में हैं| उन्होंने कहा है कि इस प्रस्ताव के कानून बनने पर दक्षिण अफ्रीका की संस्कृति खत्म हो जाएगी |
 
मूसा का संबंध में कहना है कि स कानून के पास होने के उपरांत क्या महिलाएं पुरुषों के लिए लोबोला देंगी?  लोबोला को अफ्रीकी संस्कृति में दुल्हन की कीमत कहा जाता है जिसे मर्दों की ओर से दिया जाता है |
वहीं उन्होंने सवाल किया है कि ऐसे रिश्तों में बच्चों के हालात क्या होंगे |उन्होंने कहा कि पुरुष अगर एक से ज्यादा शादियां करता है तो ये एक प्रचलित प्रथा है लेकिन अगर महिला एक से ज्यादा शादियां करती हैं तो पुरुष इसे झेल नहीं पाएंगे क्योंकि वे बहुत ज्यादा ईर्ष्यालु होते हैं और समाज बिखर जाएगा |
 
आपको बता दें कि, मूसा की चार बीवियां हैं लेकिन उन्हें महिलाओं के लिए एक से ज्यादा शादी के कानून को लेकर परेशानी है| गौरतलब है कि इस प्रस्ताव को दक्षिण अफ्रीका के गृह विभाग ने दिया है और इसे ग्रीन पेपर में शामिल करने की डिमांड की गई है|
दक्षिण अफ्रीका के पड़ोसी देश जिम्बाब्वे में पहले से ही महिलाओं के एक से अधिक पति रखने का चलन है| प्रोफेसर कॉलिन्स इस पर रिसर्च भी कर चुके हैं| उन्होंने बीबीसी के साथ बातचीत में बताया कि इस तरह की शादियां आमतौर पर महिलाएं ही पहल करती हैं |

Mor News

Related Post

Add Comment