जांजगीर चांपा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में मंडल अध्यक्षों का चुनाव करा रही है। इसी कड़ी में डबरा के मंगल भवन में मंडल अध्यक्ष का चुनाव होना था। इसमें कार्यकर्ताओ ने बूथ अध्यक्षों को नजरबन्द करने का आरोप सांसद के ऊपर लगाया और चुनाव रद्द करने की मांग की है और नहीं मानने पर चुनाव का बहिष्कार किया। भारी शोरशराबे और नारेबाजी के बीच सांसद गुहराम अजगळे के दबाव में चुनाव अधिकारी ने नाममात्र के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में चुनाव कराया और मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर दी। घासीराम अग्रवाल को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया, जिससे नाराज कार्यकर्ताओं ने चुनाव रद्द करने का मांग की। नाराज कार्यकर्ताओं ने सांसद गुहराम मुर्दाबाद के नारे लगाए। चुनाव में कार्यकर्ताओ में भारी रोष व्याप्त है। कार्यकर्ताओ का आरोप है कि सासंद अपने चहेते को मंडल अध्यक्ष के रूप में देखना चाहते हैं। इसके चलते कार्यकर्ताओं के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा।
ब्यूरो रिपोर्ट
Add Comment