बिलासपुर-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के मरवाही प्रवास पर जाते समय बिलासपुर आगमन पर जिले के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। श्री साय के बिलासपुर आगमन पर छत्तीसगढ़ भवन में जिले के भाजपा पदाधिकारियों व बिलासपुर मध्य मंडल, पूर्वी मंडल, उत्तर मंडल व बेलतरा शहर के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बिल्हा विधानसभा के तिफरा सिरगिट्टी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा काली मंदिर के पास, बिलासपुर विधानसभा में राजीव गांधी चौक में भाजपा बिलासपुर पश्चिम मंडल, दक्षिण मंडल, रेल्वे मंडल द्वारा स्वागत किया गया। बेलतरा विधानसभा में बेलतरा मध्य एवं ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा रानीगांव, कोटा विधानसभा में रतनपुर मंडल द्वारा महामाया चौक, बेलगहना मंडल के कार्यकर्ताओं ने केंदा में स्वागत किया। स्वागत हेतु बिलासपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक से छत्तीसगढ़ भवन तक के मार्ग में भाजपा का झंडा लगाया था और फूल माला, ताशा व फटाका फोड़कर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ भवन में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता कांशी साहू, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, पूर्व महापौर किशोर राय सहित बिलासपुर मध्य, बिलासपुर पूर्वी, बिलासपुर उत्तर मंडल से अरविंद बोलर, निम्मा जीवनानी, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, श्रीकांत सहारे, योगेश बोले, शेखर पाल, डीके साहू, प्रवीण तिवारी, सतीश गुप्ता, व्ही.वल्लभ राव, उमेश यादव, गोपी ठारवानी, जयश्री चौकसे, कैलाश गुप्ता, बल्लू हरयाणी, कमल कौशिक, अमरदीप बोलर, इंशु गुप्ता, आनंद तिवारी, आशीष मिश्रा, रवि, नवीन उभरानी, आदित्य यादव, जगदीश जिज्ञासी, छेदी कश्यप, अमरदीप बोलर, रामेश्वर भोई, महर्षि बाजपेयी, विशाल कुलकर्णी, राजेन्द्र ताम्रकार, राजेन्द्र वर्मा, अनीता चन्द्रा, कृष्णा शर्मा, आशीष शर्मा, अभिजीत पाण्डेय व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।बिल्हा विधानसभा के भाजपा तिफरा सिरगिट्टी मंडल काली मंदिर के पास भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी, मंडल अध्यक्ष बलराम देवांगन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामू साहू, मनोज दुबे, हरीशचंद्र साहू, सीनू राव, श्याम बंजारे, श्याम कार्तिक, संजू सिंह उपस्थित थे।बिलासपुर विधानसभा के राजीव गांधी चौक में भाजपा बिलासपुर पश्चिम मंडल, बिलासपुर दक्षिण मंडल एवं बिलासपुर रेल्वे मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, जुगल अग्रवाल, संदीप दास, राजेश मिश्रा, मनीष अग्रवाल, राजेश रजक, जी.रवि कुमार, अमित तिवारी, अमित चतुर्वेदी, प्रकाश यादव, विजय सिंह, कमल जैन, प्रमोद शर्मा, सुकांत वर्मा, सुभाष जैना, अनुज टंडन, मेलूराम साहू, मुकेश भारत, कार्तिक यादव, मनोज यादव, पूनम शुक्ला, सीमा पाण्डेय, नीलू जेम्स, प्रसुन्न चतुर्वेदी, तामेश कश्यप, के.सीनू, डब्बू राव, पवन सिंह ठाकुर, स्वयंवर यादव, मिश्रीलाल रजक सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।बेलतरा विधानसभा के भाजपा बेलतरा मध्य व ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने रानीगांव में प्रदेश अध्यक्ष श्री साय का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री अवधेश अग्रवाल, विक्रम सिंह, अनिल पाण्डेय, जनक देवांगन, रामनिवास शर्मा, उधो साहू, दिलहरण साहू, शिवानंद सराफ, मोनू श्रीवास, राज कैवर्त उपस्थित थे। कोटा विधानसभा के महामाया चौक रतनपुर में स्वागत किया गया इस मौके पर डॉ.सुनील जायसवाल, लवकुश कश्यप, तिरथ यादव, संतोष तिवारी, रोहणी वैसवाड़े, घनश्याम रात्रे, कन्हैया यादव, सुरेश सोनी, बबलू कश्यप, प्रीतम राजपूत, उषा चौहान, सुकवारा कश्यप, संतोष कश्यप सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।कोटा विधानसभा में भाजपा मंडल बेलगहना के केंदा में मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप, विश्वनाथ पटेल, निरंजन पैकरा, मुरलीधर चांडक, मनोजराज, सुमंत जायसवाल, सुरेश तिवारी, लखन पैकरा, बजरंग अग्रवाल, राजेश पाण्डेय सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
ब्यूरो रिपोर्ट
Add Comment