(राजू शर्मा)बिलासपुर
९९२६९४२७००
बिलासपुर– पत्नी पर प्राणघातक हमला कर पति खुद फांसी के फंदे पर झूल गया, इस बड़ी घटना में पति की मौत हो गई,वही पत्नी गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दीनदयाल कॉलोनी का है। घटना की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर के मंगला इलाके के दीनदयाल कॉलोनी में रहने वाला अविनाश वस्त्रकार टाइल्स मिस्त्री का काम करता है। उसने करीब 7 साल पहले पूजा वस्त्रकार से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों के बीच हमेशा विवाद होता था।

शनिवार की दोपहर भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई, बहस इतनी बढ़ी, कि अविनाश ने अपनी पत्नी पूजा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, और खुद फांसी के फंदे पर झूल गया।
पूजा को गंभीर हालत में सिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, वहीं अविनाश की मौत हो चुकी है। दोनों ने प्रेम विवाह किया था, इनके दो 3 और 5 साल के दो बच्चे हैं। घटना के बाद से दोनों सहमे हुए हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट
Add Comment