रायगढ़:-जिला कलेक्टर के आदेशानुसार रायगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिला कलेक्टर यशवंत कुमार ने डिप्टी कलेक्टर युगल किशोर को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व/अनुविभागीय दंडाधिकारी रायगढ़ का पदभार ग्रहण करने आदेश जारी किया है। डिप्टी कलेक्टर आशीष देवांगन को जिला मुख्यालय रायगढ़ में नवीन पदस्थापना दी गई है। साथ ही रायगढ़ में पदस्थ नायब तहसीलदार लीलाधर चंद्रा का लैलूंगा में नवीन पदस्थापना मिली है और उनकी जगह रायगढ़ के नया नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र कुमार राज को बनाया गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट
Add Comment