जांजगीर चम्पा। जिले के सभी 9 जनपद पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव गुरूवार को संपन्न कराया गया। वहीं जिले के सभी जनपद पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने फिर बाजी मार ली है और 9 में से 7 जनपद में अपना कब्जा जमा लिया है। नवागढ़ जनपद पंचायत से भाजपा के खाते में तो पामगढ़ हमेशा की तरह बसपा के खाते में गयी।
देखिए किसकी कहा से हुई जीत,
1) नवागढ़ - प्रीति देवी सिंह (भाजपा)
2) पामगढ़ - राजकुमार पटेल (बसपा)
3) अकलतरा - शिवानी सुशांत सिंह (कांग्रेस)
4) बलौदा - नम्रता कन्हैया राठौर (कांग्रेस)
5) बम्हनीडीह - आशा बालेश्वर साहू (कांग्रेस)
6) सक्ती - राजेश राठौर (कांग्रेस)
7) जैजैपुर - रोशनी कुलदीप चंद्रा (कांग्रेस)
8) मालखरौदा - लकेश्वरी देवा लहरे (कांग्रेस)
9) डभरा - दयाल दास सोनी (कांग्रेस)
ब्यूरो रिपोर्ट
Add Comment