*सहकारी गृह निर्माण समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की दादागिरी से परेशन सदस्यों ने लगाई मदद की गुहार,सदस्यों के आवंटित प्लाट्स को बनाया जा रहा विवादित*

बिलासपुर।मोपका स्थित सरकारी कर्मचारी सहकारी गृह निर्माण समिति के प्लॉट में अवैध वसूली को लेकर, समिति के सदस्यों ने वर्तमान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए समिति के सदस्यों ने हो रही परेशानी और मानसिक प्रताड़ना से पत्रकारों को अवगत कराया। दरअसल मोपका स्थित रामकृष्ण नगर में सोसाइटी की ज़मीन को लेकर सरकारी कर्मचारी सहकारी गृह निर्माण समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि, तथाकथित अध्यक्ष अशोक गोरख और उपाध्यक्ष संजय तिवारी जमीन हथियाने कई तरह के हथकंडे अपना रहे है।पूर्व समिति द्वारा दी गई भूमि पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वारा बेवजह अड़ंगे लगाकर प्लाट्स को विवादित किया जा रहा है।रोहित सिंह ने जानकारी दी कि अध्यक्ष अशोक गोरख और उपाध्यक्ष संजय तिवारी समिति के सदस्यों को बेवजह परेशान कर रहे है, जिन भी लोगों को पूर्व में जमीन रजिस्ट्री की गई है उस जमीन को अब समिति की ज़मीन बताई जा रही है। नए नए नियम बताकर सदस्यों का भयादोहन कर उनसे अवैध वसूली भी की जा रही है।समिति के सदस्यों का यह भी आरोप है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वारा समिति के सदस्यों के प्लॉट में हुई बाउंड्री वॉल तोड़कर ज़मीन को विवादित करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित सदस्यों ने कहा कि मामले की शिकायत उनके द्वारा शासन प्रशासन और चुनाव आयोग से की गई है।वहीं उन्होंने बताया कि तथाकथित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाकर समिति को भंग करने की प्रक्रिया भी की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट 


*गुरू घासीदास ने दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया।- डॉ रश्मि आशीष सिंह*

*लिदरी में परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती का हुआ आयोजन।*

बिलासपुर।-सभी मनुष्य एक समान हैं। बाबा जी ने मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। गुरू घासीदास बाबा ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। उनका जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं। उक्त बातें तखतपुर विधायक एवं संसदीय सचिव डॉ रश्मि आशीष सिंह ने तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिदरी में आयोजित परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर मुख्य अथिति के आसंदी से कही।
उन्होंने आगे कहा कि गुरु घासीदास जी का जन्म ऐसे समय हुआ जब समाज में छुआछूत, ऊंच नीच, झूठ-कपट व्याप्त था। ऐसे समय में गुरु घासीदास ने समाज को एकता, भाईचारे तथा समरसता का संदेश सिखाया। घासीदास की सत्य के प्रति अटूट आस्था के कारण ही इन्होंने बचपन में कई चमत्कार दिखाए, जिसका लोगों पर काफी प्रभाव पड़ा।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील शुक्ला, ग्राम पंचायत सरपंच पुष्पा राजेश महादेवा, उप सरपंच डोमन सिंह, साधेलाल, कृष्ण, अगम महादेव, चित्रांगत, खेलन मोहले, जीवन सोनवानी, राजेन्द्र बंजारे, शिवकुमार गहरे, सुखवीर, पूरन, बुद्धराम बंजारे, रेशम, तिहारी ,रामरतन महादेवा व ग्रामवासी उपस्थित थे। 


*यादव समाज के द्वारा सती माता मंदिर परिसर में श्री राधा कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन।*

बिलासपुर।- तखतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत गनियारी एवं बेलटुकरी के सती माता मंदिर परिसर में यादव समाज के द्वारा श्री राधा कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुख्य रूप से दिनेश यादव अधिवक्ता, विनोद यादव जनपद सदस्य गनियारी एवं मनोज यादव पूर्व सरपंच नेवरा के द्वारा मंदिर निर्माण की आधार शिला रखी गयी।
ज्ञात हो कि सती माता मंदिर परिसर में विभिन्न देवी-देवताओं विराजमान है इनका मंदिर बना हुआ है वही राधा कृष्ण की मूर्ति की कमी यादव समाज के साथ साथ ग्रामीणों को बहुत समय से महसूस हो रही थी। जिसकी कमी को पूरा करने के लिए भूमि पूजन किया गया। पंडित बाबा शुक्ला के द्वारा पूजन संपन्न कराया गया।
इस कार्यक्रम में सती माता मंदिर परिवार के लतेल वर्मा, बसंत यादव, विजय श्रीवास, जितेन्द्र सिकरवार, कौशल यादव, अनिल गुप्ता, राम प्रसाद यादव सहित सदस्यगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। 


*शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों ने पूर्व शिक्षको का किया सम्मान*

बिलासपुर।शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में आज 1976 बेच के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों ने मां सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में पूर्व विद्यार्थियों ने विद्यालय के पूर्व शिक्षकों सी. आर. के. राव, डाॅ. आर. डी. सिंग, एस. एल. केशरवानी, एच. बी. शुक्ला, बी. एल. शर्मा, आर. एस. देवांगन, वी. एस. तिवारी को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में पूर्व विद्यार्थियों के रूप में पूर्व मुख्य सचिव आर. पी. मंडल, पूर्व शिक्षा सचिव हेमंत पहारे, छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन शैलेन्द्र शुक्ला, सत्यनारायण राठौर और पूर्व विद्यार्थीगण उपस्थित थे।पूर्व विद्यार्थियों ने सभी गुरूजनों को नमन किया और कहा कि आज हम सभी उनके द्वारा दी गई शिक्षा एवं आशीर्वाद से इस मुकाम पर पहुंचे हैं। यहां के शिक्षकों ने अपने ज्ञान के प्रकाश से विद्यालय को नई ऊंचाईयां प्रदान की। उन्होंने कहा कि वर्ष 1902 में निर्मित इस विद्यालय का इतिहास गौरवशाली है। इस विद्यालय से कई प्रतिभावान विद्यार्थी निकले हैं। कई पूर्व विद्यार्थियों ने आई.ए.एस., आई.पी.एस., आई.एफ.एस. सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है और देश व प्रदेश के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। इस मौके पर पूर्व शिक्षक सी.आर. के. राव ने विद्यालय के कक्षा में 1976 बेच के पूर्व विद्यार्थियों का अटेंडेंस लिया और भौतिकी विषय पर अध्यापन कराया। उपस्थित सभी पूर्व शिक्षकों और पूर्व विद्यार्थियों ने 50 वर्ष पूर्व विद्यालय में बिताए हुए स्वर्णिम पलों को याद किया और भाव-विभोर हुए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.के. गौरहा सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट 


*भाजपा नगरीय निकाय प्रदेश प्रकोष्ट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने दिलीप कोरी*

बिलासपुर|- भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं नगर निगम बिलासपुर पार्षद दिलीप कोरी को नगरीय निकाय प्रदेश प्रकोष्ट प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव द्वारा घोषित प्रदेश कार्यसमिति में श्री कोरी की नियुक्ति पर रविवार को नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई है। इस अवसर पर दिलीप कोरी ने उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए अपेक्षा पर खरा उतरने की बात कही है। 


*बेलतरा विधायक रजनीश सिंह के प्रयास से खमतराई,बैमा,नागोई पौसरा मार्ग का होगा नवीनीकरण,दो करोड़ 9लाख स्वीकृत*

बिलासपुर।क्षेत्रिय विधायक रजनीश सिंह के अनुशंसा से खमतराई बैमा नगोई पौसरा मार्ग का होगा नवीनीकरण,दो करोड़ 9 लाख रुपये स्वीकृत हुए।
बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह के अनुशंसा और प्रयास से विधानसभा के सबसे व्यस्त रोड चांटीडीह से बैमानगोई पौसरा मार्ग का नवीनीकरण दो करोड़ 9 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं,लोक निर्माण विभाग के द्वार यह मार्ग बनाया जायेगा। इस रोड के स्वीकृति से ग्रामवासियों सहित क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है,क्योंकि यह रोड जिसमे लगभग पूरे विधानसभा के लोगो का आना जाना होता है,साथ ही कोरबा पाली जाने वाले लोग भी इसी रोड का उपयोग करते है इस रोड के नवीनीकरण से क्षेत्र के लोगो की बहुप्रतीक्षित मांग थी,जो श्री सिंह के प्रयास से पूरा होने जा रहा है इस रोड के बनने से सभी लोगो को आवागमन में काफी सुविधा होगी, इस मार्ग के स्वीकृति से क्षेत्रवासियो ने विधायक रजनीश सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

ब्यूरो रिपोर्ट 


*भाजयुमो ने लचर कानून व्यवस्था के विरोध में एसपी कार्यालय तक निकाली मशाल रैली*

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस सरकार के लचर कानून व्यवस्था के विरोध नेहरू चौक से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक मशाल रैली निकाली गई।युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने बताया कि भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत के निर्देशानुसार बस्तर में नक्सलियों द्वारा लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है नारायणपुर के भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू एवं विगत कुछ दिनों पूर्व बीजापुर मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम व भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री बस्तर बुधराम करटाम की निर्मम हत्या कर दी गई। केशरवानी ने कहा की कांग्रेस सरकार में नक्सलियों की गतिविधियां लगातार बढ़ी है और इस प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जाना किसी राजनीतिक साजिश की इंगित करता है।जिसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा छत्तीसगढ़ के समस्त जिला मुख्यालयों में आज मशाल यात्रा निकाली गई है।इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी,ब्रजेंद्र शुक्ला,भाजयुमो जिला प्रभारी दीपक सिंह,कोमल सिंह,अनमोल झा,ओमकार पटेल,राजा दुबे,पुष्पेंद्र महंत,गौरी गुप्ता,सन्नी केशरी,केतन सिंह,रौशन सिंह,मुकेश राव,महर्षि बाजपई,वैभव गुप्ता,नितिन छाबड़ा,ऋषभ चतुर्वेदी,लव दीक्षित,भास्कर पटेल,अभिलाष लोनिया,अरविंद साहू,विवेक ताम्रकार,दीपक साहू,केतन वर्मा,अनुभव शुक्ला,देवेश खत्री,आकाश निषाद,बुद्धेश्वर शर्मा,अंकित पाल,विश्वजीत,अभिषेक साव,अभिषेक राज,साहिल भाभा,पंकज जायसवाल,अभिषेक तिवारी,अशोक राजपूत,तुषार साव,अनीश तिवारी,विवेक,मंथन पुरवार,मोहन,यश अवि साहू,हिमांश,मोहित पटेल,यश,हिमाशु गुप्ता,आदर्श भोसले भुवनेश्वर, द्रोण,लव सूर्या अमित सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट 


*परसदा एवं पोड़ी में श्री रामचरितमानस अखंड नवधा रामायण समारोह में आयोजन।*

*भूपेश बघेल सरकार भगवान राम के पदचिन्ह को चिन्हित कर 'राम वन गमन पथ' से विकास कर रही है।- मीनू सुमन्त यादव।*

बिलासपुर।- विधानसभा क्षेत्र तखतपुर के तहत ग्राम परसदा एवं पोड़ी में श्री रामचरितमानस अखंड नवधा रामायण समारोह में आयोजित हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य व सभापति मीनू सुमन्त यादव के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर मीनू सुमंत यादव ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में अखंड नवधा रामायण भक्तिमय वातावरण में आयोजन किया जा रहा है। अखंड नवधा रामायण हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति का आधार है, प्रत्येक गांव में नवधा रामायण का अयोजन किया जाता है। श्री अखंड नवधा रामायण के श्रवण से हमारा ये मानव जीवन कृतार्थ हो जाता है।
सभापति ने आगे कहा कि प्रभु श्रीराम प्रेम, दया व समानता के भाव से मर्यादा में रहकर पुत्र, पति, भाई व राजा की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, इसलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार भगवान राम के पदचिन्ह को चिन्हित कर 'राम वन गमन पथ' से विकास कर रही है।
इस अवसर पर धन्नू यादव पूर्व टीआई, रामचरन यादव, कैलाश वस्त्रकार, जागेश्वर यादव उपसरपंच परसदा, शिव कुमार वस्त्रकार, एन ए ल वस्त्रकार, गोविन्द यादव, राजू साहू, हेमंत यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

 


*भगवान भाव के भूखे हैं,नाम तो भक्तो ने दिया हृदय से याद करने वाले को मिलते हैं भक्त वत्सल भगवान- विजय कौशल जी महाराज*

बिलासपुर ।भगवान भाव के भूखे हैं, नाम तो भक्तों ने दिया हृदय से याद करने वाले को मिलते हैं भक्त वत्सल भगवान - संत विजय कौशल जी महाराज
भक्तों के लिए भगवान ना तो सगुण हैं और ना ही निर्गुण भक्तों के लिए ही भगवान ने निराकार से नराअवातार लिया। उनका ना तो कोई नाम है और ना ही कोई रूप। जिसने उन्हें जिस रूप में चाहा भगवान ने उसी रूप में दर्शन दिया। भगवान खुद कहते हैं कि मैं भक्तों के नचाये नाचता हूं, क्योंकि मैं भक्तों के भावनाओं से जकड़ा हुआ हूं। यह बातें श्रीराम कथा के पहले दिन हजारों श्रद्धालुआंे के सामने अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता मानस मर्मज्ञ संत श्री विजय कौशल महाराज ने कही।
उन्होंने बताया कि भगवान को तर्क की कसौटी पर नहीं उन्हें तो केवल भाव की कसौटी पर ही पाया जा सकता है। जब भी भक्त ने भाव में डूबकर उसे याद किया भगवान का दर्शन उसे जरूर मिला।
लाल बहादुर शास्त्री मैदान आज पहले दिन कथा की शुरूआत भगवान शिव और पार्वती के संवाद से शुरू हुआ। माता पार्वती ने भगवान भोले नाथ से संपूर्ण रामचरित्र मानस सुनाने का आग्रह किया। उन्होंने आगे कहा कि जहां भी राम कथा होती है वहां हनुमान जी तो बिन बुलाये ही चले आते हैं। साथ ही दिव्य ऋषि, महर्षि, परमहंस, प्रकृति और नदियां भी विभिन्न भेष धारण करके कथा में उपस्थित होती हैं। श्री विजय कौशल महाराज जी ने कहा व्यक्ति के भीतर व्यथा भरी हो तो उस बुजुर्ग की तो उसके घर वाले भी नहीं सुनते वहीं बूढ़े संत ऋषि को लोग लगातार सुनना चाहते हैं। जबकि बूढ़ा पेड़ सुंदर दिखने लगता है, उसके नीचे हम चबुतरा बनाकर बैठते हैं और दिया भी जलाते हैं।
श्री विजय कौशल महाराज जी ने आगे कहा कि धर्म पत्नी का कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए, जिसकी पत्नी घर में आंसू बहाती है उस घर में कभी बरकत, समृद्धि और शांति नहीं आ सकती। उन्होंने पाखंडियों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग सनातन हिन्दू धर्म के मान बिन्दूओं पर ढकोशला करते हैं और सीधे - साधे व्यक्तियों को बरगलाते हैं, जबकि सनातन धर्म के सारे कारकांश विज्ञान से जूड़े हुए हैं। आजकल पाखंडी लोग दिग्भ्रमित करने के लिए सूर्य को अर्ग देने या गंगा स्नान को लेकर निराधार बाते करते हैं। ऐसे तथाकथित लोगों से हमें बचकर रहना चाहिए। भगवान तो मंत्रों से नहीं भाव और करूण पुकार से आयंेगे। भक्त प्रहलाद, धु्रव, द्रोपती तथा गजराज इसके उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि गंगा तो गंगा किनारे रहने वाले को पावन और पुनित करती है, लेकिन भगवान की कथा जहां पहुंचती है, पूरा वातावरण सुरम्य और बैकुंठ हो जाता है। आज कथा के पूर्व विभिन्न समाज सेवियों ने महाराज श्री का पुष्पहार से स्वागत वंदन किया। इस मौके पर रामकथा के मुख्य संरक्षक अमर अग्रवाल, श्रीमती शशी अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, बेनी गुप्ता, रामवतार अग्रवाल, विनोद जैन, किशोर राय, सुनिल मारदा, सुभाष अग्रवाल, जवाहर सराफ, मदन शर्मा, बजरंग शर्मा, जगदीश केडिया, अर्जुन अग्रवाल, त्रिलोचन सिंह अरोरा, गोवर्धन वाधवानी, किशोर गेमनानी, विनोद मित्तल, जुगल अग्रवाल, शंकर कछवाहा, चंद्रप्रकाश मिश्रा, बंटी यादव, बंधु मौर्य, डाॅ. ललित माखिजा, नरेश शाह, जयश्री चैकसे, विभा गौरहा, संध्या सिंह, लक्ष्मी साहू, पुष्पा तिवारी, किरण मेहता, मनिषा नंदी, चंदना गोस्वामी, निता श्रीवास्तव, सुनिता मानिकपुरी, सोभा कश्यप, रेशु शर्मा, संतोषी देवांगन, कंचन दूसेजा, पूनम श्रीवास्तव, रिता भामरा, रजनी यादव, लता गुप्ता, अंजनी कश्यप, मीना गोस्वामी, ऊषा मिश्रा, जयश्री परमार, नमिता घोष, संध्या भंडारी, मीना उरांव, सीमा पाण्डेय, रश्मि मौर्य, संध्या चैधरी, वंदना डे, निरजा सिन्हा, दीप्ति बाजपेयी, अन्नपूर्णा तिवारी, रूपाली व्यास, सुनिता चैधरी, मोहिता शर्मा, रंजू जोबन पुत्रा, प्रतिभा शर्मा, विमला शर्मा सहित हजारों की संख्या में शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों लोग उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट 


*लचर कानून व्यवस्था के विरोध को लेकर भाजयुमो निकाली मशाल रैली*

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा 12 फरवरी रविवार को कांग्रेस सरकार के लचर कानून व्यवस्था के विरोध में निकाली जायेगी मशाल रैली।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशवानी ने बताया कि युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत के निर्देशानुसार बस्तर में नक्सलियां द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू एवं विगत कुछ दिनों पूर्व बीजापुर मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम व भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री बस्तर बुधराम करटाम की निर्मम हत्या कर दी गइंर्। पूर्व में भी कई बार नक्सलियां द्वारा भाजपा नेताआें को निशाना बनाया गया और उनकी हत्या की गई, लेकिन कांग्रेस सरकार में कानून की लचर व्यवस्था के कारण नक्सलियां का उत्पात दिन-बदिन बढ़ता जा रहा है, कांग्रेस सरकार की इस लचर काननू व्यवस्था के विरोध में 12 फरवरी 2023 रविवार को सायं 6 बजे नेहरू चौक बिलासपुर से एसपी आफिस तक मशाल रैली निकाल कर पुलिस अधीक्षक के नाम युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन सौंपा जायेगा। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने समस्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को मशाल रैली में 12 फरवरी को सायं 6 बजे नेहरू चौक बिलासपुर में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

ब्यूरो रिपोर्ट 


*जिला भाजपा के सभी बूथों कार्यकर्ताओ ने मनाई पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथ*

बिलासपुर। पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिलासपुर जिला के बूथों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई।
मजबूत एवं सशक्त भारत चाहते थे पं.दीनदयाल उपाध्याय जी उक्त उद्गार छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर व्यापार स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान एवं श्रीकांत वर्मा मार्ग में स्थापित उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान कही।
श्री कौशिक ने उनके के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पं.उपाध्याय जी राजनीति के साथ-साथ साहित्य में भी रूची रही, वे हर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करते थे। उन्होंने अनेक कठिनाईयों का सामना करते हुए पढाई पर पूरा ध्यान दिया। जब डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने 1951 में जनसंघ की स्थापना की तो पं.दीनदयाल उपाध्याय को प्रथम महासचिव नियुक्त किया गया। 1953 में डॉ.मुखर्जी के असमय निधन से पूरे संगठन की जिम्मेदारी पं.दीनदयाल जी के युवा कंधों पर आ गई, वे लगभग 15 वर्षो तक महासचिव के पद पर रहते हुए सेवा की 14 वें वार्षिक अधिवेशन में उन्हें जनसंघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया। उनका सारा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा, वे एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। श्री कौशिक ने कहा कि आज वट वृक्ष के रूप में स्थापित भारतीय जनता पार्टी उन्ही के आदर्शो विचारों एवं उनके बताये मार्गो पर चल रही है। हमें उनके आदर्शो विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय जी राजनैतिक व सामाजिक व्यक्ति होने के साथ साथ गंभीर विचारक भी थे। उनके विचार व दर्शन को एकात्म मानववाद का नाम दिया गया। श्री कुमावत ने कहा कि पं. दीनदयाल जी का विचार ही था जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आवास योजना, आयुष्मान योजना, जल जीवन योजना के माध्यम से धरातल पर उतारा। पं.दीनदयाल जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आमजन के लिए सेवा कार्य करना ही हमारा उद्देश्य है। सम्पूर्ण सृष्टि का मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक समग्र विकास का चिंतन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने किया और उनके विचारों को जमीनी स्तर पर उतारने का कार्य हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया।

*इस अवसर पर

भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, किशोर राय, जयश्री चौकसे, निर्मल कुमार जीवनानी, योगेश बोले, पल्लव धर, प्रवीर सेन गुप्ता, विनोद सोनी, राजेश सिंह, नारायण गोस्वामी, उमेश यादव, गोपी ठारवानी, राकेश तिवारी, कमल कौशिक, रोशन सिंह, संजय मुरारका, हरीश साहू, सन्नी केशरी, जगदीश साव, प्रसुन्न चतुर्वेदी, रजनी यादव, अभिषेक राज, जितेन्द्र अंचल, जवाहर बांधेकर, जितेन्द्र जांगड़े सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट 


*भूपेश बघेल की सरकार अंतिम छोर में व्यक्ति तक विकास की गंगा बह रही है- मीनू सुमंत यादव।*

बिलासपुर।- अरपा उद्गम स्थल खोड़री में तीन दिवसीय मेले के समापन अवसर में जिला पंचायत सभापति मीनू सुमंत यादव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अरपा उदगम स्थल पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार अंतिम छोर में व्यक्ति तक विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने लोगों को शासन की जानकारी देते लाभ उठाने की बात कही।अरपा उदगम स्थल पर पर्यटन को लेकर संभावना बढ़ने की बात जिला पंचायत सभापति बिलासपुर मीनू सुमंत यादव ने कही।अरपा उद्गम स्थल खोड़री में तीन दिवसीय मेले के समापन में शामिल हुए। उन्होंने मेले में घूम कर मेले का आनंद भी लिया।कार्यक्रम में संगीता करसायल जिला पंचायत सभापति, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू, अवधेश गुर्जर, गोविंद केशरलवानी, राजू साहू, हेमंत यादव, गोविंद यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 ब्यूरो रिपोर्ट 

 


*ओवर ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत,एक गंभीर रूप से घायल,मेला घूमने जा रहे दंपती को मेटाडोर ने लिया चपेट में*

बिलासपुर।बिलासपुर में बड़ी दुर्घटना हुई है जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी जिससे बाइक सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है,हादसे में माता पिता और बेटी की मौत हुई है घटना के बाद पूरे परिवार में मातम की स्थिति पैदा हो गई है।पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर ओवर ब्रिज के पास की है जहा बाइक सवार को मेटाडोर ने अपनी चपेट में ले लिया,प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा क्षेत्र के ग्राम लमकेना निवासी मोहन लाल साहू 35वर्ष जो की बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र के मन्नाडोल में रहकर ड्राईवरी का काम करता है,आज अपने पत्नी व बच्चों को लेकर मन्नाडोल से तखतपुर के बेलपान मेला घूमने निकला था तभी उसलापुर ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार मेटाडोर गाड़ी नंबर CG 10 C 4049 ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया हादसे में मोहन लाल व उसकी पत्नी ईश्वरी साहू 32 वर्ष,व बेटी तृप्ति साहू जो कक्षा आठवीं की छात्रा थी तीनों की मौत हो गई,आस पास के लोगो ने डायल 112 को खबर की जिसकी मदद से घायलों को सिम्स उपचार के लिए भेजा गया था जहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।वही घटना के बाद आरोपी मेटाडोर गाड़ी का चालक फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर आगे की कार्यवाही कर रही हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट 


*श्री राम कथा आज से शहर में,पहली बार इतनी लंबी कलश यात्रा,अघोषित वल्ड रिकार्ड में करा दिया शमिल*

बिलासपुर।शहर में आयोजित राम कथा के पूर्व शुक्रवार को निकाली गई मंगलकलश शोभा यात्रा ने अब तक के सभी रिकार्ड तोड़ दिये। इस कलश यात्रा में आस्था का विशाल समूह उमड़ पड़ा। हजारों हजार महिलाओं ने शामिल होकर इसे अघोषित वल्र्ड रिकार्ड में शामिल करा दिया। इससे पहले शहर में इतनी अभूतपूर्व धार्मिक यात्रा नहीं निकली थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शोभा यात्रा का एक सिरा लाल बहादुर शास्त्री मैदान में तो दूसरा सिरा गांधी चैक के आगे से निकल रहा था। इस दौरान कलश यात्रा में श्रद्धालु रामचरित मानस की 101 पोथी सिर पर रखकर चल रहे थे। वहीं आगे-आगे हनुमान जी की जीवंत झांकी शोभा यात्रा की अगवानी कर रहा था। रैली में शामिल महिलाएं जय जय श्री राम के जयघोष करती हुई केशरिया ध्वज लेकर चल रहीं थी। वहीं दसों मानस मंडली के भजन किर्तन से नगर को राममय बना दिया।शोभा यात्रा का विभिन्न समाजसेवी संगठनों व आम जनों ने पुष्प वर्षा तथा आरती उतारकर अभिनन्दन स्वागत किया। टैगोर चैक, डी.पी. कालेज के सामने, गांधी चैक, जूना बिलासपुर, हटरी चैक, जवाली पुल, मानसरोवर चैक में बाजे-गाजे के साथ आतिशबाजी कर शोभा यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। सुबह 10 बजे निकली कलश यात्रा को कथा स्थल लाल बहादुर शास्त्री शाला तक पहुंचने में दोपहर हो गई। सड़कों पर महिलाओं के सिर पर कलश ही कलश दिखाई दे रहे थे। जहां से भी यह शोभा यात्रा गुजरी यातायात थम गया। लोग इसे आश्चर्य मिश्रित भाव से देखते ही रहे। भगवान राम की ही कृपा थी की शोभा यात्रा अटूट और अनंत सा नजर आ रहा था।
इस मौके पर आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक अमर अग्रवाल ने नगर वासियांे के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि अभूतपूर्व संख्या में शामिल होकर लोगों ने कलश यात्रा को यादगार बना दिया है। उन्होंने कहा कि राम कथा को लेकर बिलासपुर अंचल के भक्तजनों के मन में भी काफि इक्षा थी जो आज अपार जनसमूह के रूप में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के प्रति लोगों की श्रद्धा व विश्वास को इस उत्साह से समझा जा सकता है। उन्होंने नगर वासियों से रामकथा यज्ञ में बढ़-चढ़कर शामिल होने व कथा श्रवण कर पुण्य का भागी बनने का निवेदन किया। मानस मर्मज्ञ पंडित विजय कौशल जी महाराज का भी शहर आगमन हो गया। इस मौके पर आयोजन समिति ने उनका आत्मिय स्वागत किया। कथा की रसमय शुरूआत शनिवार को दोपहर तीन बजे से होगी। आज कलश यात्रा में अमर अग्रवाल, श्रीमति शशी अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि, गोपाल शर्मा, सुनिल सोंथलिया, जवाहर सराफ, नारायण तावड़कर, राजेश सिंह, विजय ताम्रकार, अशोक विधानी, रमेश जायसवाल, रंगा नादम, दुर्गा सोनी, मनिष अग्रवाल, राजेश मिश्रा, विजय सिंह, अरूणा दीक्षित, जयश्री चैकसे, विभा गौरहा, संध्या सिंह, लक्ष्मी साहू, पुष्पा तिवारी, किरण मेहता, मनिषा नंदी, चंदना गोस्वामी, निता श्रीवास्तव, सुनिता मानिकपुरी, सोभा कश्यप, रेशु शर्मा, संतोषी देवांगन, कंचन दूसेजा, पूनम श्रीवास्तव, रिता भामरा, रजनी यादव, लता गुप्ता, अंजनी कश्यप, मीना गोस्वामी, ऊषा मिश्रा, जयश्री परमार, नमिता घोष, संध्या भंडारी, मीना उरांव, सीमा पाण्डेय, रश्मि मौर्य, संध्या चैधरी, वंदना डे, निरजा सिन्हा, दीप्ति बाजपेयी, अन्नपूर्णा तिवारी, रूपाली व्यास, सुनिता चैधरी, मोहिता शर्मा, रंजू जोबन पुत्रा, प्रतिभा शर्मा, विमला शर्मा, दीपक सिंह ठाकुर, वल्लभ राव, शेखर पाल, अशोक मिथुन, रिंकु मित्रा, जुगल अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में आयोजन समिति के सदस्यों सहित आमजन मानस शामिल थे।

ब्यूरो रिपोर्ट 


*आईजी मीणा की नई पहल,अच्छे कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित,प्रोएक्टिव पुलिसिंग व विजिबल पुलिसिंग के निर्देश*

बिलासपुर। आईजी बद्रीनारायण मीणा रेंज में पदभार ग्रहण करने के साथ ही पुलिस में कसावट लाने के लिए नित नए प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान देने की योजना बनाई है। इस कड़ी में आज उन्होंने आरक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर तक के अधिकारियों का सम्मान किया। साथ ही अपराध समीक्षा बैठक लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

आईजी बद्रीनारायण मीणा ने आज अपराध समीक्षा बैठक बुलाई थी। बैठक में उन्होंने रेंज में प्रोएक्टिव पुलिसिंग व विजिबल पुलिसिंग हेतु निर्देश दिया। साथ ही कांकेर में स्कूली बच्चों से भरी ऑटो के हृदय विदारक दुर्घटना को देखते हुए स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर स्कूल लगने व छूटने के समय भारी वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण एवं वाहनों के चालकों के स्वास्थ्य व वाहनों की नियमित जांच के निर्देश दिए। साथ ही साथ दुर्घटनाओ पर नियंत्रण के लिए कारणों का विश्लेषण का दुर्घटना में कमी लाने की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। पुलिस के द्वारा किसी मामले में चालान पेश करने पर ट्रायल के बाद आरोपियों के दोष मुक्त हो जाने के प्रकरणों को आईजी ने गंभीरता से लिया, और उन्होंने निर्देशित किया कि अब से न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने के पूर्व इसकी समीक्षा संबंधित थाने के पर्यवेक्षणकर्ता राजपत्रित अधिकारी के माध्यम से करवाई जाए। ताकि चालान व विवेचना में कोई कमी ना रह जाए व अभियोजन पक्ष की कमी का लाभ आरोपी पक्ष को ना मिले। उन्होंने जिला पुलिस कार्यालय के शिकायत शाखा को मजबूत बनाने व शिकायत जांच की गुणवत्ता बढ़ाने निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने रेंज के गंभीर आपराधिक प्रकरणों, समंस वारंट तामिल चिन्हित अपराधों की प्रगति पर रोक, महिला व बच्चों से संबंधित अपराध, यातायात प्रबंधन पासपोर्ट सत्यापन, अनियमित वितीय कंपनियों,दोषमुक्ति प्रकरणों के साथ साथ पुलिस कल्याण के लिए पुलिस अधीक्षकों से चर्चा की।

आईजी बद्री नारायण मीणा ने पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि अदालत से विभागीय कर्मचारियों अधिकारियों को समंस वारंट तामिली हेतु निर्देश जारी होता है, तो आवश्यक रूप से उन्हें साक्ष्य व बयान हेतु अदालत में उपस्थित करवाया जाना सुनिश्चित करें। स्थाई वारंटी तामिली हेतु अभियान चलाएं। चिन्हित अपराध योजना के अंतर्गत चिन्हित किए गए अपराधों का पर्यवेक्षण घटना दिनांक से ही वरिष्ठ अधिकारी स्तर पर किए जाने तथा इस हेतु केस ऑफिसर नियुक्त करने के लिए भी आईजी ने कहा। साथ ही महिलाओं व बच्चों पर घटित अपराधों का जल्द से जल्द निकाल करने के निर्देश दिए।

चिटफंड कंपनियों के फरार डायरेक्टरों की संपत्ति के चिन्हित करने एवं कुर्की कार्यवाही तथा कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त होने वाले आवेदनों के निराकरण के निर्देश देते हुए जनता के साथ आपसी समवन्य एवं संवाद व सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के भी चर्चा मीटिंग के दौरान की जिसमें सप्ताहिक परेड, पुलिस लाइन व पुलिस क्वार्टर की साफ-सफाई, पानी बिजली व अन्य कठिनाइयों पर चर्चा करते हुए उनके निदान के लिए निर्देशित किया पुलिस कर्मियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने व टीम भावना से कार्य करने के उद्देश्य से जिलों में रेंज स्तरीय खेलकूद आयोजन किए जाने के लिए निर्देशित किया।

बैठक के समापन पर प्रदेश के जिलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बिलासपुर के सिविल लाइन थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक अवधेश सिंह ने 7 साल से फरार चल रहे हत्या के प्रयास के आरोपी की गिरफ्तारी की, वही सिविल लाइन में ही पदस्थ आरक्षक सरफराज खान ने एनडीपीएस के मामले में नशे का सामान जप्त कर आरोपियों की गिरफ्तारी की, इसलिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा रायगढ़ जिले से आरक्षक प्रमोद सागर व प्रधान आरक्षक राजेश पटेल कोरबा जिले से निरीक्षक अश्वनी राठौर व आरक्षक ओम प्रकाश निराला जांजगीर चांपा से सब इंस्पेक्टर गोपाल सतपथी व आरक्षक जितेंद्र कुर्रे मुंगेली से राजाराम साहू व प्रधान आरक्षक राजेश बंजारे, जीपीएम जिले से सहायक उपनिरीक्षक नवीन मिश्रा व मनोज हनोतिया, सारंगढ़ जिले से निरीक्षक रूपेंद्र नारायण साय व सक्ती जिले से निरीक्षक सतरूपा तारम व आरक्षक खगेश्वर राठौर तथा एजी ऑफिस से उपनिरीक्षक संजय रावत,रवि निर्मलकर श्रीश तिवारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में बिलासपुर एसपी संतोष सिंह, रायगढ़ एसपी सदानंद कुमार,सक्ती एसपी एमआर आहिरे, सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी राजेश कुकरेजा, जांजगीर एसपी विजय अग्रवाल मुंगेली एसपी चंद्रमोहन सिंह कोरबा एसपी उदय किरण उपस्थित रहे। 

ब्यूरो रिपोर्ट 


*11फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा मण्डल के सभी बूथों पर कार्यक्रम किए जायेंगे आयोजित*

बिलासपुर। 11 फरवरी पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि बिलासपुर जिला के भाजपा मंडल के सभी बूथों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को प्रति वर्ष भाजपा कार्यकर्ता समर्पण दिवस के रूप में मनाते है। पंडित दीनदयाल जी के अंत्योदय के सपने को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों का कल्याण कर अनेक योजनाआें एवं कार्यक्रमां के माध्यम से साकार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के अंत्योदय के लक्ष्य के आधार पर नये भारत के संकल्प का ही परिणाम है कि गांव, गरीब एवं किसान के जीवन में निरंतर बदलाव आ रहा है तथा देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। श्री कुमावत ने बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार 11 फरवरी को पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को बिलासपुर जिला में बूथों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समपर्ण दिवस के रूप में मनाया जायेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सार्वजनिक स्थल पर लगी पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर उद्बोधन कार्यक्रम होंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने बिलासपुर जिला में निवासरत् सभी भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि दिनांक 11 फरवरी पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस पर बूथ स्तर पर किये जाने वाले कार्यक्रम में शामिल हो।
प्रातः 9 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान व्यापार विहार बिलासपुर में स्थापित पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा तत्पश्चात श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय चौक में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, बिलासपुर नगर मंडल अध्यक्ष अजीत सिंग भोगल, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, निम्मा जीवनानी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास ने समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से प्रातः 9 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान व्यापार विहार बिलासपुर में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

ब्यूरो रिपोर्ट 


*Bjp के सभी मंडलों में संगठन प्रभारी/सह प्रभारी की घोषणा*

बिलासपुर।भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर कोर ग्रुप के निर्णयानुसार भाजपा जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने भारतीय जनता पार्टी के मंडल संगठन प्रभारी/सहप्रभारी की घोषणा की जो निम्नानुसार है। 

ब्यूरो रिपोर्ट 


*चितावर में श्री लक्ष्मीनारायण मूर्ति का स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का लोकार्पण रश्मि सिंह ने किया।*

*धर्म की जय हो ,अधर्म का नाश हो। जयघोश के गुंजा चितावर -रश्मि सिंह*

सकरी।- जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम चितावर में भव्य व आकर्षक श्री लक्ष्मी नारायण मूर्ति का स्थापना एवम प्राण प्रतिष्ठा स्व. भाऊराम सिंगरौल के स्मृति में उनकी धर्म पत्नी मानवती सिंगरौल के द्वारा बनाया गया। जिसका लोकार्पण तखतपुर विधायक व संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह के करकमलों से किया गया।
इससे पहले ग्राम चितावर पहुँचने पर ग्रामवासियों ने आतिशी स्वागत किया फिर मंदिर प्रवेश द्वारा पर फीता काटकर लोकार्पण कर भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुँच पूजा अर्चना करके ग्रामवासियों व परिवार की सुख समृद्धि हेतु कामना की।
विधायक तखतपुर रश्मि आशीष सिंह ने कहा इस तरह के धार्मिक आयोजनों से गाँव मे सुख -समृद्धि आती है यह बहुत पुनीत कार्य है जो ग्राम चितावर के सिंगरौल परिवार द्वारा किया गया पहले से चितावर तालाब को देखने आस पास ग्रामो से लोग आते थे। लेकिन अब मंदिर बनने से आकर्षण का केंद्र और बढ़ गया अब दशनार्थी की भीड़ और बढ़ जाएगी।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपँच चितावर सुखदेव सिंगरौल, मानमती सिंगरौल, जनपद सदस्य भोलू सरवानी सिनरौल, सरपँच खैरी संतोष सिंगरौल, सरपँच मोछ संतोष सिंगरौल,सरपँच गिरधौना वीरेन्द्र सिंगरौल,सरपँच कोड़ापुरी अशोक साहू,टीजमत, बिरम ,बालाराम, श्रवण, अम्बालिका,शकरलाल,सतरूपा सहित ग्राम के भक्तगण उपस्थित रहे।