*भाजपा ने निगम में नेता प्रतिपक्ष की कमान अशोक विधानी को सौंपी,सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय*
बिलासपुर;-नगर पालिक निगम बिलासपुर के लिए पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय आज भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में भाजपा पार्षदों की बैठक लेकर पार्षदों से अलग-अलग रायसुमारी कर श्री पाण्डेय ने नगर निगम बिलासपुर के लिए भाजपा पार्षद दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से पार्षद अशोक विधानी के नाम की घोषणा की।
इस मौके पर श्री पाण्डेय ने उपस्थित भाजपा पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र के पार्षद चुनाव में जो जनादेश जनता ने दिया है उसका भाजपा स्वागत करते हुए स्वीकार करती है। श्री पाण्डेय ने कहा कि जनादेश का सम्मान करते हुए हमें विपक्ष की भूमिका का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करना है निर्वाचित पार्षदांं अपने-अपने वार्ड में सक्रिय होकर काम करना है तथा कांग्रेस ने जो बड़े-बड़े सपनों के सब्जबाग मतदाता को दिखाए थे उसे पूरा कराने के लिए हमे पूरी मुस्तैदी से लगना होगा तथा जनता से किए कांग्रेस के वायदे को याद दिलाकर उन्हें पूर्ण कराना है तथा कांग्रेस को भागने नही देना है। श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस के लिए झूठे वादों से अपने आप को ठगा महसूस कर रही है देढ़ वर्ष के कार्यकाल से जनता के बीच कांग्रेस की असलियत सामने आ चुकी है। श्री पाण्डेय ने भाजपा पार्षद दल के नेता चुने जाने पर अशोक विधानी को बधाई एवं शुभकामनायें दी।
इसी प्रकार विगत दिनों तखतपुर नगर पालिका के पर्वपेक्षक मनोज शर्मा ने तखतपुर के पार्षदों की बैठक लेकर सर्वसम्मति से पार्षद दल का नेता शिव देवांगन एवं बिल्हा नगर पंचायत के पर्यवेक्षक विधायक रजनीश सिंह ने बैठक लेकर सर्वसम्मति से पार्षद दल का नेता सतीश शर्मा एवं बोदरी नगर पंचायत के पर्यवेक्षक गुलशन ऋषि ने बैठक लेकर सर्वसम्मति से पार्षद दल का नेता अनिल बलेचा व मल्हार नगर पंचायत के पर्यवेक्षक मोहित जायसवाल ने बैठक लेकर सर्वसम्मति से पार्षद दल का नेता सुरेन्द्र सिंह को बनाया गया।
आज की बैठक में उपस्थित विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, पूर्व महापौर किशोर राय, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि ने अशोक विधानी को पार्षद दल के नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनायें दी।
इस मौके पर उपस्थित मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश मिश्रा, जुगल अग्रवाल, निम्मा जीवनानी, अजीत सिंह भोगल, अरविंद बोलर, बलराम देवांगन, बी.आर. महोबिया, धनंजय त्रिपाठी, राजेन्द्र राठौर, दिलीप कुमार कोरी, कुसुम कोषले, सीमा संजय सिंह, अनिता वर्मा, श्यामलाल बंजारे, दुर्गेश कौशिक, आरती मरकाम, कु.सुनीता मानिकपुरी, श्रीमती निधि कमल जैन, राजेश सिंह, विजय यादव, श्रीमती लक्ष्मी साहू, विनोद सोनी, दुर्गा सोनी, बंधु मौर्य, श्रीमती लक्ष्मी कृष्णा रजक, उदय मजूमदार, उमेश चन्द्र कुमार, मोतीराम गंगवानी, लक्ष्मी यादव, अशोक विधानी, श्रीमती अहिल्या राकेश वर्मा, श्रीमती रूपाली गुप्ता, ओमप्रकाश पाण्डेय, कमला पुरूशोत्तम पटेल, विजय ताम्रकार, श्रीमती अंजनी संतोश दुबे, श्री श्याम साहू, श्रीमती पुष्पा तिवारी एवं उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अशोक विधानी के भाजपा पार्षद दल के नेता चुने जाने पर खुशी जाहिर की एवं फूल माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनायें दी।
ब्यूरो रिपोर्ट